फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चोरों ने फिर काटा ओएचई, 19 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
कबाड़ियों ने सात पोलों के बीच बिछाए गए ओएचई (ओवरहेड बिजली तार) काट कर चोरी कर लिए जाने से करीब 19 घंटे मालगाड़ियों का परिचालन ठप रहा। खाली व कोयला भरा वैगन लेकर रेल रैक खड़ी हो गई। इसके चलते एनसीएल को लाखों की क्षति पहुंचने की बात कहीं जा रही हैं। सोमवार शाम को ओएचई सही किए जाने के बाद परिचालन शुरू हो सका।
विज्ञापन


एनसीएल झिंगुरदा कोयला क्षेत्र से रोजाना करीब पांच से छह रैक कोयला विभिन्न स्थानों को भेजा जाता है। इसके लिए कोयला परियोजना से रेलवे के मुख्य लाइन तक रेल ट्रैक बिछा कर उसे ओएचई से जोड़ा गया है। बताया जा रहा है कि रविवार की रात कबाड़ी गैंग ने चटका नाला व झिंगुरदा बस्ती के बीच मौजूद सात पोलों के बीच का सात सौ मीटर ओएचई तार को काट लिया। इसके चलते रेल परिचालन ठप हो गया। जानकारी के बाद कोल प्रबंधन में खलबली मच गई। रेलवे कर्मचारियों ने घटना को कबाड़ गैंग व सुरक्षा कर्मियों के गठजोड़ का नतीजा बताया। बताया गया कि इससे पहले भी चार बार ओएचई कटने की घटना हो चुकी है। इससे पहले पिछले साल सात अक्तूबर, 23 अक्तूबर और 16 अक्तूबर सहित अन्य तिथियों में ओएचई काटे जाने की घटनाएं हो चुकी हैं। रविवार को ओएचई कटने से झिंगुरदा रेलवे साइडिंग में कोयला भरी एक रैक व एक खाली रैक खड़ी हो गई। कर्मचारियों के अथक प्रयास से सोमवार शाम छह बजे तक ओएचई सही किया तब जाकर परिचालन शुरू हो सका। बताया जा रहा है कि झिंगुरदा से रोजाना चार रैक कोयला निकलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें