सदर ब्लाॅक के लसड़ा में सिरपालपुर मार्ग पर जल निगम की टंकी के पास सरकारी जमीन पर कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। संदीप मिश्रा, संदीप कुमार, सोनू ,निर्मला,जीरा, सरोज, मनोज़, प्रेमा, योगेंद्र विश्कर्मा, मीरा, मौसाफिर, सोनी, पन्ना, पुल्लू, मोटी, पूनम, रीता, गीता, लाल मोहर, प्रेम प्रकाश, गुड्डू, धीरेन्द्र, रिंकू, अनूप आदि का कहना था कि इसको लेकर कई बार आवाज उठाई लेकिन अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैँ। ग्रामीणों का कहना था कि जल्द इसको लेकर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।