फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गुमटी का ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाया माल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव जाने वाले मार्ग पर स्थित गुमटी का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों का सामान उड़ा दिया। शनिवार को घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

वार्ड संख्या दस के सभासद आमेश कुमार के पिता धनौरा जाने वाली मार्ग पर स्थित एक निजी विद्यालय के समीप गुमटी में स्टेशनरी एवं जनरल मर्चेंट की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की शाम वह दुकान बंद कर घर आ गए। शनिवार की सुबह वह दुकान खोलने पहुंचे तो दरवाजे का टाला टूटा देख हैरान रह गए। दुकान में रखा खाने-पीने एवं स्टेशनरी का सामान गायब था। धनौरा गांव के अजय कुमार के घर के बरामदे से चोरों ने बाइक भी चोरी हो गई थी। अजय ने बताया कि शुक्रवार की आधी रात्रि में उठकर एक बार घर के बाहर निकले थे उस वक्त तक बाइक खड़ी थी। सुबह बाइक नदारद मिली। आस पास काफी खोजबीन की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें