फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क को बंद करने, गेटों को खोलने की समय-सीमा होगी कम

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। महामारी कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर अनपरा परियोजना प्रबंधन ने एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिया है। कोरोना के डेल्टा के साथ नए स्वरूप ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रबंधन ने कॉलोनी परिसर स्थित पार्कों को बंद करने के साथ ही विभिन्न गेटों के खुलने की समय-सीमा को कम करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

अनपरा परियोजना के जीएम प्रशासन राधेमोहन ने बताया कि किसी भी स्थिति में परियोजना कर्मियों व उनके परिजनों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। समीपवर्ती ओबरा, रेणुकूट, पिपरी, शक्तिनगर, बीना आदि क्षेत्रों में पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। संक्रमितों की संख्या में गुणात्मक वृद्धि को देखते हुए प्रबंधन ने सुरक्षा से संबंधित सभी पहलुओं पर पूर्ण गंभीरता के साथ विचार किया है। कॉलोनी परिसर स्थित हाथी पार्क, गांधी उपवन, डॉ. अंबेडकर पार्क आदि को बंद करने के साथ ही गेटों के खुलने की समय-सीमा को कम करने का निर्णय लिया गया है। यदि आवश्यकता पड़ी तो गेटों को बंद भी किया जा सकता है। इसके साथ ही सभी कर्मियों व अधिकारियों को हर हाल में कोविड गाइड लाइन का अनुपालन करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें