फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से ध्वस्त हुई नगर की आपूर्ति, नौ घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। तेज हवा और झमाझम बारिश के दौरान जगह-जगह पेड़ गिरने से बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को घंटों बिजली गुल रही। नगर में दोपहर एक बजे से गुल हुई बिजली देर रात साढ़े आठ बजे तक बहाल नहीं हो पाई थी। विभागीय अफसरों के मुताबिक कई जगहों पर फाल्ट के कारण आपूर्ति में व्यवधान आया है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर तक मौसम साफ था। करीब एक बजे के बाद अचानक मौसम बदला। आसमान में बाछल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। करीब पौन घंटे तक झमाझम बारिश में बिजली व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई। कई जगह पेड़ गिर गया तो कहीं तार टूटने और उपकेंद्र में फाल्ट आ गया। देर रात साढ़े आठ बजे तक जिला मुख्यालय समेत आसपास के सैकड़ों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली के अभाव में पेयजल का भी संकट छा गया। एक्सईएन एसके सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान 33 हजार लाइन पर तार गिरने और इंसुलेटर पंक्चर होने से नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हुई है। साढ़े सात बजे तक मरम्मत के बाद ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल कर दी गई। नगर की आपूर्ति सुचारु बनाने के लिए प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें