फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय खनिज धातु मजदूर महासंघ की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, वीरेंद्र बने अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय खनिज धातु मजदूर महासंघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन रविवार को पिपरी स्थित कल्याण मंडपम में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में देश के तमाम राज्य से आए लोगों ने मजदूर हितों पर चर्चा की और भारतीय खनिज मजदूर धातु महासंघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में मध्यप्रदेश के पन्ना से वीरेंद्र सिंह को अध्यक्ष, मलाजखंड मध्यप्रदेश के देवराज पटले, सिरोही राजस्थान से वगताराम भाटी और बाल्को छत्तीसगढ़ के सुरेंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया। जादूगोड़ झारखंड के चंद्रशेखर पंडित को महामंत्री, गुजरात से जिग्नेश गोस्वामी, राजस्थान के उमराव सिंह गुर्जर और राहुल दवे को मंत्री बनाया गया। रेणुकूट के राजनाथ सिंह को कोषाध्यक्ष, उड़ीसा के मनोज जायसवाल को लेखा अंकेक्षण सहित सात सदस्य और 4 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए। रेणुकूट के बृजेश कुमार सिंह को सदस्य के रूप में जगह मिली है। रविवार को सुबह 10 बजे कार्यक्रम की शुरूआत की गई। मंच पर महेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र कुमार पांडेय, हरिमोहन चांडक, राजेंद्र कुमार मिश्रा, नीलेश सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें