फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: विधान परिषद के दल ने देखी बिजली उत्पादन की स्थिति

विज्ञापन
ओबरा वीआईपी गेस्ट में अधिकारियों के साथ बैठक करते टीम के सदस्य।स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
ओबरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधित दस सदस्यीय टीम ने शनिवार को ओबरा पहुंचकर तापीय परियोजना का दौरा कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। जांच दल में एमएलसी विनीत सिंह सहित दस सदस्य रहे।
विज्ञापन

टीम ने ओबरा परियोजना में बिजली उत्पादन, कोयला आपूर्ति, परियोजना से फैल रहे प्रदूषण, कर्मचारियों की कार्य प्रणाली, जीवन शैली, स्वास्थ्य व्यवस्था, पेयजल, परियोजना कालोनी के आवासों के रख रखाव सहित सड़कों का जायजा लिया।
इसके बाद परियोजना के अतिथि गृह में परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक सहित वरिष्ठ अधिकारियों संग एक बैठक किया। जांच टीम ने बैठक में परियोजना के अधिकारियों को कई पहलुओं पर सुधारात्मक कदम उठाने एवं प्रदूषण रोकने तथा बिजली उत्पादन के निरंतरता रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम अनपरा के लिए रवाना हो गई। वहीं रविवार को जांच टीम कलेक्ट्रेट में अधिकारियों संग बैठक कर दौरे की समीक्षा करेगी।
इस दौरान मुख्य रूप से एडीएम रमेश चंद्र, मुख्य आरके अग्रवाल, सी एसके सिंघल, महाप्रबंधक-बी एसके मिश्रा, उप महाप्रबंधक सिविल एके राय, बीके सिंह, अब्दुल निषाद, अखिलेश त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता दिवाकर स्वरूप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें