रॉबर्ट्सगंज विकास खंड के करारी सम्पर्क मार्ग का लोकार्पण करते विधायक भूपेश चौबे। स्रोत स्वयं
सोनभद्र। सदर विकासखंड के करारी गांव में संपर्क मार्ग का लोकार्पण करते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि विकास ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गांवों को सड़कों से जोड़ने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कराया जा रहा है।
नदियों पर पुल-पुलिया और खड़ंजा निर्माण के लिए धन की कोई कमी नहीं है। जिन गांवों में अभी तक संपर्क मार्ग नहीं है, उनके लिए भी प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं।
विधायक ने कहा कि आजादी के बाद से करारी में बेलन नदी पर पुल की मांग की जा रही थी। पुल न होने से सड़क अधूरी रह जाती थी और लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत होती थी।
भाजपा सरकार ने ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए बेलन नदी पर एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुल का निर्माण कराया और एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सड़क का भी निर्माण कराया गया। संवाद