फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या का आरोपी पति चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
सलैयाडीह गांव में संदिग्ध हाल मेें संजू देवी की हुई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पकड़े गए दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं के आरोपी पति अंकित राज का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ग्राम पंचायत सलैयाडीह निवासी अंकित राज की शादी आठ माह पूर्व बभनी के भैंसा बांध गांव निवासी तिलकधारी राम की पुत्री संजू देवी के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार को पति-पत्नी में विवाद हो गया। उसी दिन संजू का उसके घर में बड़ेर से शव लटकता मिला। मृतका के पिता तिलकधारी राम ने तहरीर देकर पुलिस को अवगत कराया है कि मेरे दामाद, उसके पिता समेत परिवार के अन्य सदस्य अक्सर दहेज में कम पैसा मिलने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। ससुरालियों ने मेरी बेटी की हत्या कर फांसी पर लटका कर आत्महत्या करने का रूप देने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष सूर्यभान ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर उनके दामाद समेत परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुुकदमा दर्ज किया गया है। सलैैयाडीह गांव के समीप से आरोपी पति को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें