फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शनी से समझाया तंत्रिका तंत्र का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर स्थित ओमप्रकाश पांडेय कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल एंड साइंसेज में शुक्रवार को केंद्रीय तंत्रिका तंत्र और प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें सीएमएसईडी द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने केंद्रीय तंत्रिका तंत्र के माध्यम से विभिन्न रोगों एवं तंत्रिका तंत्र के कार्यों को चित्र, मॉडल एवं स्वचालित मॉडलों के माध्यम से समझाया गया।
विज्ञापन

प्रथम वर्ष के सीएमएसईडी, डीएमएलटी, नर्सिंग तथा अन्य विभागों के भी छात्रों ने प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स एवं उपचार के लिए आवश्यक सामग्री आदि की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसमें केंद्रीय तंत्रिका तंत्र में प्रथम पूजा जायसवाल, द्वितीय शुभम और ज्योति केशरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स में सभी ने बेहतर प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि रहे डॉ. सर्वजीत सिंह, डॉ.जयेश मौर्य, डॉ. आरडी चतुर्वेदी उपस्थित रहे। सभी छात्रों से प्रश्नोतर भी किए और छात्रों ने सभी के प्रश्नों के जवाब दिए। इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर अश्वनी पांडेय, प्रबंधक सिद्धार्थ पांडेय, नेहा, विशाल, अन्नू मौर्य, प्रीति उपाध्याय आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें