फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनपरा की सातवीं इकाई लाइटअप, लैंको की पहली बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीकी खराबी के कारण बंद अनपरा परियोजना की सातवीं इकाई को शुक्रवार दोपहर लाइटअप कर लिया गया। वहीं ब्वायलर ट्यूब लीकेज के कारण सुबह लैंको परियोजना की पहली इकाई से विद्युत उत्पादन ठप हो गया।
विज्ञापन

अनपरा परियोजना के सीजीएम इं. आरसी श्रीवास्तव ने बताया कि तकनीकी कारणों से बंद चल रही 500 मेगावाट की सातवीं इकाई को शुक्रवार दोपहर 1:32 बजे लाइटअप कर लिया गया है। अभियंताओं की टीम टेस्टिंग कर रही है। रात में इकाई को सिंक्रोनाइज कर लिया जाएगा। 500 मेगावाट की ही छठी इकाई को भी लाइटअप करने की तैयारी की जा रही है। लैंको के यूनिट हेड संदीप गोस्वामी ने बताया कि ब्वायलर ट्यूब लीकेज के कारण 600 मेगावाट की पहली इकाई सुबह 9:30 बजे ट्रिप कर गई। अनुरक्षण प्रारंभ हो गया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर इकाई को लोड पर ले लिया जाएगा। दूसरी तरफ प्रदेश में बिजली की मांग में उतार-चढ़ाव का क्रम लगातार जारी है। शुक्रवार को एक बार फिर से बिजली की मांग 20 हजार मेगावाट से नीचे आ गई। सुबह अधिकतम मांग 19087 मेगावाट दर्ज की गई। शाम पांच बजे तक प्रदेश में बिजली की मांग 12 हजार मेगावाट के आसपास बनी रही। लैंको की पहली इकाई बंद हो जाने के कारण सिस्टम कंट्रोल के निर्देश पर रिहंद जल विद्युत की सभी इकाइयों को लोड पर ले लिया गया। शुक्रवार शाम तक अनपरा ए से 515, बी से 906 और लैंको से 557 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें