फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने दाह संस्कार रोका, एसडीएम के समझाने पर माने

विज्ञापन
विज्ञापन
आरंगपानी गांव में पिटाई किए जाने से गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान वाराणसी में हुई मौत के मामले में पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। बुधवार को परिजन आरोपियों के खिलाफ हत्या की कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर दाह संस्कार करने से मना कर दिए। बाद में पुलिस के समझाने पर परिजन दाह संस्कार किए।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के आरंगपानी ग्राम पंचायत के बरवाटोला चौराहे पर सात अक्तूबर को ग्राम पंचायत की तरफ से सीमेंटेड कुर्सी लगाए जाने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर प्रधान पुत्र और उसके सहयोगियों ने सुघन (26) पुत्र रामवृक्ष की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक का उपचार वाराणसी के एक अस्पताल में चल रहा था। जहां युवक की बीते सोमवार की रात मौत हो गई। पुलिस ने युवक के पिता की तहरीर के आधार पर अनवर पुत्र मुमताज व सोनू पुत्र राजेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
लिलासी चौकी इंचार्ज कुमार संतोष ने बताया कि मारपीट के बाद बिना पुलिस को सूचना दिए दोनों पक्षों ने सुलह कर लिया था। युवक का उपचार कराने के लिए आरोपी उसे वाराणसी स्थित एक चिकित्सालय ले गए थे, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद घरवाले आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग करने लगे। बुधवार को मौके पर पहुंचे एसडीएम रमेश कुमार और पुलिस के समझाने पर परिजन दाह संस्कार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें