फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में छात्रा का उतराया मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। दरनखांड गांव में मंगलवार की देर शाम कक्षा 11 की छात्रा आरती गुप्ता (17) का शव बाउली में उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

दरनखांड निवासी आरती गुप्ता पुत्री रामसुभग मंगलवार को दोपहर 12 बजे अपने पाही पर गई हुई थी। पाही पर गाय बैल बंधे थे। घर से पांच सौ मीटर दूर बाउली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आरती बाउली में मवेशियों को पानी पिलाने गई होगी और पैर फिसल कर गहरे पानी में समा गई। घर न लौटने पर घरवाले उसे ढूंढने निकले लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बुधवार देर शाम करीब आठ बजे बाउली में आरती शव उतराया मिला। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर देवेंद्र प्रताप सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। एसएसआई ने बताया कि पिता की सूचना पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें