फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविकिशन और मनोज को देखने उमड़ी भीड़ मायूस लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी/कोन। भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में फिल्म अभिनेताओं को देखने उमड़ी भीड़ शुक्रवार को घंटों इंतजार के बाद मायूस लौट गई। बभनी में गोरखपुर सांसद रविकिशन का हेलीकॉप्टर हवा में चक्कर लगाकर लौट गया तो कोन में कार्यक्रम की अनुमति का समय बीतने के बाद भी न दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी आए और न ही उनके आगमन के बारे में कोई जानकारी ही पहुंची। इससे लोगों में काफी नाराजगी रही।
विज्ञापन

गोरखपुर सांसद रविकिशन का जिले में दो कार्यक्रम निर्धारित था। उन्हें दोपहर 12:50 से बभनी के दक्षिणांचल इंटर कॉलेज में सभा करनी थी और फिर दो बजे से रेणुकूट में रोड शो प्रस्तावित था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। करीब ढाई बजे आसमान में हेलीकाप्टर की आवाज सुनाई दी तो लोग टकटकी लगा बैठे। काफी देर तक हेलीकॉप्टर हवा में ही घूमता रहा और फिर आगे बढ़ गया। मायूस होकर भीड़ जाने लगी तो सूचना दी गई कि हेलीकाप्टर कारीडांड़ में उतरेगा वहां से रविकिशन सड़क मार्ग से सभा स्थल पहुंचेंगे। घंटे भर इंतजार के बाद भी सांसद रविकिशन के न आने पर लोग लौट गए। सभा निरस्त कर दी गई। इससे पहले रेणुकूट में रोड शो दिन में ही रद्द कर दिया गया था। उधर, कोन ब्लाक के कचनरवा में दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का कार्यक्रम अपराह्न तीन बजे से था। साप्ताहिक बाजार होने के कारण बड़ी संख्या में जुटे लोग मनोज तिवारी के आने का इंतजार करते रहे। शाम पांच बजे तकनीकी कारणों से आगमन न होने की बात सुनते ही भीड़ नाराजगी जताते हुए लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें