फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पिता के साथ नहाने आया बालक नदी में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी कोतवाली अंतर्गत ठेमा नदी में सोमवार की शाम नहाते समय सात वर्षीय बालक डूब गया। गोताखाेरों की मदद से डूबे बालक की तलाश शुरू की गई, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चला था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

दुद्धी के खजुरी गांव निवासी सिराजुद्दीन अपने पुत्र अरशद (7) के साथ ठेमा नदी में नहाने आया था। कुछ देर के लिए पिता का ध्यान हटा तो बालक नदी में चला गया और डूबने लगा। जब तक लोग बचा पाते वह गहरे पानी में चला गया।
आसपास के गोताखोर व तैराकों ने नदी में उतरकर बालक की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पिता सिराजुद्दीन ने बताया कि बेटा उसके साथ बाइक पर बैठकर नदी नहाने आया हुआ था। सूचना पर पहुंचे कोतवाल मनोज सिंह बालक की तलाश में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें