फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पेंट की दुकान में लगी भीषण आग, 25 टैंकर पानी, 1500 लीटर फाग से पांच घंटे बाद पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा नगर के वीआईपी रोड पर स्थित पेंट की दुकान में सोमवार की भोर में शॉर्ट- सर्किट से आग लग गई। घटना से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। एक बाइक और स्कूटी भी आग की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन

पांच फायर टेंडर ने करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। उप कमांडेंट पीके सिन्हा के मुताबिक दुकान में लगी आग को काबू में करने के लिए लगभग 25 टैंकर पानी, 1500 लीटर फाग का उपयोग किया गया।
वीआईपी रोड पर संजय गोयल की पेंट की दुकान है। इसमें पेंट, थिनर, आयल, हार्डवेयर के सामान, प्लाई बोर्ड, सनमाइका, लकड़ियां आदि रखी हुई थीं। दुकान में ही एक बाइक व स्कूटी भी खड़ी की गई थी।
विज्ञापन

सोमवार की भोर में करीब साढ़े तीन बजे में दुकान से तेज धुंआ उठने पर पास-पड़ोस के लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। कुछ ही देर में दुकान से आग की तेज लपटें उठने लगीं। घटना की सूचना पर सीआईएसएफ ओबरा की फायर यूनिट के तीन वाहन मौके पर पहुंच गए।
कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की चोपन और रॉबर्ट्सगंज से भी एक-एक फायर टेंडर पहुंचे। पांच वाहनों की मदद से 20 से अधिक जवानों ने मिलकर आग बुझाना शुरू किया। सुबह करीब नौ बजे तक आग पर काबू पाया गया।
पीड़ित दुकानदार के मुताबिक आग की चपेट में आने से लगभग एक करोड़ रुपये की क्षति हुई है। सीआईएसएफ के उप कमांडेंट पीके सिन्हा ने बताया कि आग से लगभग 100 मीटर लंबी दुकान में आग की गर्मी से मकान के गिरने का खतरा बढ़ गया था।
-
फायर स्टेशन पर सुबह साढ़े चार बजे सूचना पहुंची थी। तत्काल चोपन से फायर टेंडर को रवाना कर दिया गया। इससे पहले सीआईएसएफ के वाहन पहुंच गए थे। कुल पांच फायर टेंडर की मदद से आग बुझाई गई। संकरी दुकान में पेंट, थिनर, आयल, लकड़ी सहित कई ज्वलनशील पदार्थ होने से आग बुझाने में समय लगा। -श्रीराम साहनी, मुख्य अग्निशमन सुरक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें