फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज के मेदनीखाड़ गांव में पटेलनगर चौराहे के पास शनिवार की रात में अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

विंढमगंज थाना क्षेत्र के बैरखड़ गांव के कुछ लोग ट्रैक्टर सर्विसिंग कराने के लिए विंढमगंज बाजार गए थे। ट्रैक्टर की सर्विसिंग कराने के बाद रात करीब आठ बजे घर लौट रहे थे। पटेलनगर चौराहा पहुंचने पर ट्रैक्टर का चालक व अन्य सहयोगी ट्रैक्टर से उतर कर लघुशंका करने के लिए चले गए। ट्रैक्टर पर सिर्फ बालदेव (16) पुत्र रामशरण गोंड निवासी बैरखड़ बैठा हुआ था। बालदेव ने अज्ञानता में ही ट्रैक्टर का सेल्फ दबा दिया और ट्रैक्टर गियर में होने के कारण झटके के साथ चल दिया और बालदेव असंतुलित होकर नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के चक्के के नीचे आ गया। उधर घटना के बाद चालक व अन्य फरार हो गए। घटनास्थल पर जुटे आसपास के लोगों ने किसी तरह निजी वाहन पर लादकर घायल को दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने देख कर मृत किशोर को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे लोगों का रो-रो कर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें