फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनार, चंदौली और ओबरा की टीमों ने जीता वॉलीबाल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
आंबेडकर स्टेडियम में शनिवार को स्व. कन्हैया लाल मेमोरियल 13वीं राज्य स्तरीय वॉलीबाल चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। पहले दिन तीन मैच खेले गए। इसमें चुनार, चंदौली और ओबरा की टीमें विजेता रहीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख चोपन लीला सिंह गोंड और ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्राणमति देवी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में शनिवार को तीन मैच खेले गए। पहला मैच चुनार और गाजीपुर टीमों के बीच खेला गया जिसमें चुनार की टीम विजयी रही। दूसरा मैच चंदौली और गुरमा की टीमों के बीच खेला गया जिसमें चंदौली की टीम विजेता रही। तीसरा और दिन का अंतिम मैच ग्रेवाल चोपन और महाकाल ओबरा के बीच खेला गया जिसमें ग्रेवाल चोपन की टीम ने मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। इस मौके पर संजय बैसवार, धर्मेंद्र सिंह नन्हे, राज सुशील पासवान, श्रवण गोंड सहित आयोजक मंडल के प्रवीण सिंह, जनकधारी, कुमार कमलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें