फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सुहेल बने इस्लामिया मिल्लत सोसायटी के सदर

विज्ञापन
विण्ढमगंज इस्लामिया मिल्लत सोसायटी के नवनियुक्त सदर सुहेल खान के साथ समर्थक। संवाद
विज्ञापन
विंढमगंज। कस्बे की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था इस्लामिया मिल्लत सोसायटी का चुनाव रविवार को स्थानीय जामा मस्जिद परिसर में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में निष्पक्ष तरीके से कराए गए चुनाव में सोसायटी के 467 सदस्यों ने मतदान किया। मतगणना के बाद घोषित परिणाम में सुहेल खान उर्फ नन्हे खान ने 274 मत प्राप्त कर सदर पद पर जीत दर्ज की।
खुर्शीद आलम को 100 मत और राहत हुसैन को 87 मत मिले। वहीं, छह मत अवैध घोषित किए गए। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों और सोसायटी के सदस्यों ने सुहेल खान का फूल-मालाओं से स्वागत किया। नवनिर्वाचित सदर सुहेल खान ने सभी मतदाताओं, सोसायटी के बुजुर्गों और प्रशासन के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सोसायटी के विकास, शिक्षा को बढ़ावा देने और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए सभी को साथ लेकर काम करेंगे। मतगणना कार्य में हाजी अली अकबर, मकसूद अंसारी, मोहम्मद अख्तर आलम खान, उमेर अहमद और असलम ने भूमिका निभाई।
इस मौके पर सोसायटी के सदस्य, चुनाव अधिकारी और स्थानीय प्रशासन के लोग मौजूद रहे। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर सभी ने संतोष व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें