टाउन क्लब मैदान पर चल रहे ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय परिषदीय खेलकूद प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार एआर तिवारी और विशिष्ट अतिथि कोतवाली निरीक्षण राघवेंद्र सिंह व कुलभूषण पांडेय ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
दो दिवसीय खेल स्पर्धा में बच्चों ने एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो सहित अन्य खेलों में हिस्सा लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में करमा नृत्य की प्रस्तुति दी। प्राथमिक स्तर 50 व 100 मीटर की दौड़ बालिका वर्ग मंजू प्रथम और ममता बीडर द्वितीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग के 50 मीटर में हंसराज व लक्ष्मण झारो, 100 मीटर में हर्ष कुमार व लक्ष्मण, 200 मीटर दौड़ में हंसराज व लक्ष्मण ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पाया। बालिकाओं में रेखा प्रथम, ममता द्वितीय रहीं। 400 मीटर की दौड़ में कृष्ण कुमार व अनुज यादव और बालिका वर्ग में पिंकी व ममता बीडर ने पहला व दूसरा स्थान पाया।
कबड्डी के बालक और बालिका दोनों वर्ग में बघाड़ू की टीम विजेता रहीं। वहीं महुली की टीम उप विजेता रही। लंबी कूद (बालिका वर्ग) में बुटबेड़वा प्रथम और झारो द्वितीय रहे। प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में हंसराज और बालिका वर्ग में मंजू चैंपियन रहे। उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में राहुल प्रथम व गोलू द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में माही प्रथम व गीता द्वितीय रही। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में श्रवण प्रथम व गोलू द्वितीय, 600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में संतोष प्रथम व राकेश द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में सविता प्रथम व संजू द्वितीय रहीं। गोला फेंक जूनियर वर्ग में अरबाज प्रथम और मोतीचंद द्वितीय रहे। जूनियर हाईस्कूल स्तर में बालिका वर्ग में माही और बालक वर्ग में दीपक चैंपियन रहे। इस दौरान शैलेश मोहन, नीरज कन्नौजिया, शकील अहमद, मो. इलियास, मो. यूसुफ, मुसई राम, राजकमल यादव, अखिलेश, रामरक्षा सिंह, वंदना कुशवाहा, श्याम बिहारी, नंदलाल आदि मौजूद रहे। क्रीड़ा समारोह का संचालन अविनाश कुमार ने किया।