फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की योजना बना रहे पांच बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरमुरा में बुधवार की रात लूट की योजना बना रहे पांच बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। उनके पास से दो देसी तमंचा, कारतूस, तीन चाकू भी बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

चोपन पुलिस को मुखबिर ने बदमाशों के बारे में सूचना दी थी। तत्काल सक्रिय हुई पुलिस ने गुरमुरा स्थित घसिया बस्ती मोड़ पर घेरेबंदी की। थाना प्रभारी केके सिंह, चौकी प्रभारी डाला मनोज ठाकुर, एसओजी प्रभारी धीरेंद्र कुमार चौधरी व स्वाट प्रभारी अमित कुमार त्रिपाठी की टीम ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से दो देसी तमंचा, तीन चाकू, एक कारतूस और दो कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उनकी पहचान शिव कुमार, बबुंदर, सोनी, ओमप्रकाश निवासी घसिया बस्ती राबर्ट्सगंज व कृष्ण देव निवासी नवडिहा के रूप में हुई। बदमाशों ने बताया कि वह पूर्व में हत्या, डकैती सहित कई मामलों में जेल जा चुके हैं। सड़क किनारे सुनसान स्थान देखकर वह सड़क पर आने जाने वाले ट्रकों को रोककर मारपीट एवं लूट करते हैं। पुलिस ने आरोपियों को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें