सदर कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा में रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि विवाहिता रंजना की शादी चार साल पहले अनुज कुमार से हुई थी। घरवालों के मुताबिक रविवार को रंजना उरमौरा स्थित मकान में अचेत अवस्था में पड़ी मिली। इस पर परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। लोढ़ी चौकी प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं मायके के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ता का आरोप लगाया है। विवाहिता की मौत को संदिग्ध बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।