फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra: चारपाई पर सो रही दो सगी बहनों को सांप ने काटा, तीन महीने में तीसरी मौत से सदमे में परिजन

Sun, 04 Jun 2023 10:32 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

ओबरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सागरदह निवासी संजय कुमार का पूरा परिवार रात्रि में खाना खाने के बाद सो गया। संजय कहीं बाहर गए गए थे। रविवार की भोर में लगभग तीन बजे उनकी दो बेटियां रीता (3) और सीता (6) अचानक चीखते हुए जग गई और रोने लगी। रोने की आवाज सुनकर उनकी मां की भी नींद खुली।  लड़कियों ने मां को बताया कि उन्हें कुछ काट लिया है।
विज्ञापन
चारपाई पर सो रही दो सगी बहनों को सांप ने काटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत बैरपुर ग्राम पंचायत के सागरदह टोला में शनिवार की रात सर्पदंश से दो मासूम बहनों की मौत हो गई। दोनों बहनें घर के अंदर चारपाई पर सो रही थीं। सर्पदंश की जानकारी के बाद परिवार वाले घण्टों तक गांव में ही उपचार कराते रहे। कोई राहत न मिलने पर सुबह लेकर अस्पताल पहुंचे। घटना से लोग सहम गए हैं। करीब एक साल पहले चोपन क्षेत्र में भी सोते समय सर्पदंश से मां-बेटी की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Akhilesh Yadav: आज आजमगढ़ आएंगे अखिलेश यादव, चुनाव प्रचार के लिए नहीं किया विजिट, क्या कोई राजनीतिक संकेत है?
ओबरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सागरदह निवासी संजय कुमार का पूरा परिवार रात्रि में खाना खाने के बाद सो गया। संजय कहीं बाहर गए गए थे। रविवार की भोर में लगभग तीन बजे उनकी दो बेटियां रीता (3) और सीता (6) अचानक चीखते हुए जग गई और रोने लगी। रोने की आवाज सुनकर उनकी मां की भी नींद खुली।  
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों ने मां को बताया कि उन्हें कुछ काट लिया है। तब परिवार वालों ने इधर उधर देखा तो पाया कि सर्प उनके कमरे से बाहर निकल रहा है। इस बीच दोनों बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। घबराई मां ने अपने पति संजय को सूचना दी। आनन फानन मौके पर पहुंचे संजय ने अपने निजी साधन से गांव में झोलाछाप डॉक्टरों के यहां इलाज कराने लगे। हालत बिगड़ती देख परिजन रविवार की सुबह लगभग 7 बजे दोनो बहनों को लेकर चोपन सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। संजय ने बताया कि उसकी एक बिटिया की अभी तीन महीने पूर्व ही मौत हो चुकी है। उसे चार बेटी और एक बेटा था। उधर मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुची ओबरा पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें