फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एक सप्ताह में 30 बदमाशों पर लगा गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। एसपी डॉ. यशवीर सिंह के कड़े रुख के बाद जिले में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए अपराधियों पर सख्ती शुरू हो गई है। संगठित गिरोह बनाकर लोगों को भयभीत कर आपराधिक वारदातों को अंजाम वाले अपराधियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह में जिले के अलग-अलग थानों में पशु तस्करी, लूट, चोरी का संगठित गिरोह चलाने वालों और ऐसे अन्य मामलों में लगातार संलिप्त रहने वाले 30 से अधिक अपराधियों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इस कार्रवाई का क्रम लगातार जारी है। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहने वालों में हड़कंप है।
इन पर हुई कार्रवाई
25 मई को थाना कोन में गिरोह बनाकर पशुओं को तस्करी कर पश्चिम बंगाल ले जाने के वाले झारखंड निवासी दो पशु तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई हुई। इसके बाद 30 मई को बभनी थाना क्षेत्रों में गिरोह बनाकर मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में पुलिस ने बलिया निवासी तीन तस्करों पर गैंगस्टर लगाया। इसी दिन पन्नूगंज थाने में पशु तस्करी में शामिल गैंग लीडर हंसराज और अर्जुन पर पन्नूगंज थाने में गैंगस्टर की कार्रवाई की। इसके अलावा 31 मई को पन्नूगंज थाने में पशु तस्कर ओम प्रकाश, इबरार, जामवंत, मादक पदार्थों की तस्करी में सैफ खान, शंकर पर गैंगस्टर लगाया। 31 मई को पिपरी पुलिस ने चोरी और लूट में संलिप्त पप्पू पटेल, दीपक कुमार, पशु तस्करी करने वाले तीन आरोपी पप्पू अली, रामप्रवेश, मुन्ना, घोरावल कोतवाली पुलिस ने गिरोह बनकर लूट सहित अन्य वारदातों को अंजाम देने के आरोप में गैंग लीडर बुद्धिराम, अजीत, राहुल और राजेंद्र पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अपराधियों पर लगातार कार्रवाई जारी है। सभी थानाध्यक्षों को अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। - कालू सिंह, एएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें