फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra Accident: पेड़ से टकराई रोडवेज की बस, दो सगी बहनों समेत सात यात्री घायल,मुर्धवा मोड़ के पास हुआ हादसा

Tue, 23 May 2023 11:52 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

शक्तिनगर से सवारी लेकर रोडवेज की बस वाराणसी जा रही थी। रेणुकूट से हाथीनाला के बीच मुर्धवा मोड़ के पास तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
Sonebhadra Accident: पेड़ से टकराई रोडवेज की बस, दो सगी बहनों समेत सात यात्री घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा मोड़ के समीप तेज रफ्तार रोडवेज की बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो सगी बहनों समेत सात यात्री घायल हुए। उन्हें हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना सोमवार की देर रात करीब 11 बजे हुई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ये तो हद हो गई!: पैसे वापस नहीं करने पर शख्स ने घर से युवती को उठाया, दीदी और जीजा ने ऐसे पकड़ा
विज्ञापन

शक्तिनगर से सवारी लेकर रोडवेज की बस वाराणसी जा रही थी। रेणुकूट से हाथीनाला के बीच मुर्धवा मोड़ के पास तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को हिंडाल्को चिकित्सालय में दाखिल कराया। घायलों में प्यारी देवी पत्नी स्व दशरथ उम्र 50 वर्ष, मंजू देवी पत्नी रविंद्र प्रसाद उम्र 41 वर्ष,सरोज देवी पत्नी शशिकांत उम्र 30 वर्ष, पल्लवी पुत्री जयप्रकाश उम्र 7 वर्ष, जानवी पुत्री जयप्रकाश उम्र 4 वर्ष, राजकुमारी पत्नी हृदयनारायण राम उम्र 41 वर्ष व सावित्री देवी उम्र 74 वर्ष शामिल हैं। हिंडालको चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद बस चला रहा चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें