फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः पेड़ से लटकता मिला किशोर का शव, आठवीं का था छात्र, पुलिस छानबीन में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के अरझट गांव में बुधवार की देर शाम संदिग्ध हाल में किशोर का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

अरझट गांव निवासी अनिल कुमार (15) आठवीं कक्षा का छात्र था। बुधवार की शाम घर से करीब एक किलोमीटर दूर पलास के पेड़ से उसका शव लटकता मिला। मृतक के बड़े भाई श्याम सुंदर ने बताया कि रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए बहन आई थी। दोनों भाई बहन को विदा करने के लिए घर से निकले। रास्ते में छोटा भाई कहीं चला गया।
बुधवार की शाम कुछ चरवाहे जंगल की ओर से मवेशियों को लेकर अपने घर लौट रहे थे। तभी उनकी नजर पेड़ से लटकते शव पर पड़ी। उन्होंने सूचना परिवारवालों को दी। प्रधान के पति विजय कुमार जायसवाल की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें