फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः विधायक से मिले संविदा कर्मी, मांगा सेवा विस्तार, सेवा समाप्ति पर जताया असंतोष

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में विधायक भूपेश चौबे को ज्ञापन सौपते कोविड एलटू के आऊट सोरसिंग संविदा कर्मचारी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। कोविड एल-2 वार्ड में ड्यूटी करने वाले संविदा कर्मियों ने सेवा समाप्ति से क्षुब्ध होकर रविवार को सदर विधायक के आवास पर प्रदर्शन किया। सीएमओ और परियोजना प्रबंधक पर मामनी का आरोप लगाते हुए सेवा विस्तार की मांग की।
विज्ञापन

विधायक आवास पहुंचे संविदा कर्मचारियों का कहना था कि कोविड की दूसरी लहर के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा से सेवा की। अब उन्हें सेवा से हटाना अनुचित है। कुल 58 में 19 स्टाफ नर्स, 07 एलटी, 3 वेंटीलेटर ऑपरेटर, 17 वार्ड आया और सफाई कर्मी सहित अन्य पदों पर कार्यरत हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों को फिर से सेवा में जोड़ने की मांग की। विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में अरुण चौबे, विकास गोस्वामी, मंदीप कुमार, चरनजीत, पल्लव विश्वास, निशा पांडेय, सीता, माया, ललिता, कांति पाल, आरती रावत, रामप्रसाद यादव, भूपेंद्र, राजेश शर्मा, आलोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें