फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः महंगाई के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन, पेट्रोल डीजल व सिलिंडर के साथ खाद्य तेल महंगा होने से आक्रोश

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों में कटौती किए जाने की मांग को लेकर रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज स्थित रामसरोवर तालाब के पास प्रदर्शन किया। केंद्र एवं प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि अच्छे दिन का सपना दिखाने वाली भाजपा सरकार में सिलिंडर हो या डीजल-पेट्रोल सभी लगातार महंगे हो रहे हैं। सरसों तेल सहित अन्य खाद्य तेल के साथ अन्य वस्तुएं काफी महंगी हो गई हैं। कहा, एक तरफ आम जनमानस वैश्विक महामारी से जूझ रही है तो दूसरी तरफ सरकार महंगाई का बोझ थोप रही है। ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर अभिभावकों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा की भाजपा सरकार ने व्यापारी हित में काम नहीं किया। श्यामा प्रसाद विश्वकर्मा, रामानंद विश्वकर्मा, राम प्रवेश यादव, हैदर खां, हीरा सोनकर, गोपाल गुप्ता, मोहन लाल यादव, हिफाजत अली, अल्ताफ अंसारी, संतोष पटेल, मोती कोल, तपन खां आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें