फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः अब तीसरी नजर में खींचा जाएगा सर्वांगीण विकास का खाका, ग्राम पंचायतों में मनमाने ढंग से कार्य कराना आसान नहीं होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र के ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराने में मनमानी नहीं चलेगी। पहली बार वीडियो कैमरे की नजर में ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम प्रधानों की ग्रामीणों संग खुली बैठक होगी। बैठक में नाली, सड़क समेत अन्य कार्य कराने के लिए प्रस्ताव तैयार करेंगे। इसकेे लिए डीएम अभिषेक सिंह ने सभी ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि अपर मुख्य सचिव ने वार्षिक कार्ययोजना/ग्राम पंचायत विकास योजना 2021-22 के लिए निर्देश जारी किए हैं। इसमें जिले के 629 ग्राम पंचायतों के विकास योजना के लिए समस्त विषयों/विभागों के ग्राम स्तरीय कर्मचारी/कार्यकर्ता की खुली बैठक में उपस्थिति अनिवार्य रूप से होगी। बैठक में मौजूद ग्रामीणों की उपस्थिति मेें ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास का खाका खींचा जाएगा। ग्राम पंचायत की दो खुली बैठक अनिवार्य रूप से कराई जाएंगी। प्रथम बैठक में ग्राम विकास विभाग द्वारा मिशन अंत्योदय के अंतर्गत ग्राम पंचायत का मूल्यांकन कराया जाएगा। ग्राम पंचायत सर्वेक्षण के आधार पर ग्राम पंचायत की संरचनात्मक, आर्थिक और मानव विकास के सूचनाओं के आधार पर ग्राम पंचायत की रैंकिंग की जाएगी। ग्राम सभा की बैठकों की जियो टैगिंग/फोटो अपलोडिंग कराई जाएगी। इसके अलावा डीएम ने समस्त ब्लॉक के बीडीओ ग्राम पंचायतों में होने वाली बैठक की वीडियो रिकार्डिंग कराते हुए उसकी सीडी बनवा कर रखने का निर्देश दिया है।
बैठक में नोडल अधिकारी होंगे शामिल
पंचायती राज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम बैठक में सुझाव प्राप्त करने के लिए ग्राम सभा की बैठक छोटे समूह के माध्यम से की जा सकेगी। इनमें वार्ड सभा, बाल सभा, महिला सभा का आयोजन कर ग्राम पंचायत की समस्याओं/आवश्यकताओं को कार्ययोजना में शामिल करेंगे। हर विभाग कार्यक्रम अवधि में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करेगा जो अपने विभाग का पर्यवेक्षण करेगा।
विज्ञापन

कार्ययोजना बनाई जाएगी
कार्ययोजना में ग्राम पंचायत में शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिये प्रेरित करना, स्कूलों में 100 प्रतिशत नामांकन, ओडीएफ, सामाजिक सौहार्द की गतिविधियों को शामिल करना, बुनियादी, नागरिक अवस्थापना सेवाएं शामिल हैं। इसमें जल आपूर्ति, स्वच्छता प्रबंधन, सीवेज व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, आपदा जलनिकासी, सामुदायिक परिसंपत्तियों का निर्माण, सड़क, प्रकाश आदि की 15वें वित्त आयोग की धनराशि से कार्ययोजना बनाई जाएगी।
बोले अधिकारी
अब वीडियो कैमरे की नजर में ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान ग्रामीणों के साथ खुली बैठक कर नाली, सड़क समेत अन्य कार्य कराने के लिए प्रस्ताव तैयार करेंगे। इसकेे लिए डीएम समस्त ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। - अभिषेक सिंह, जिलाधिकारी, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें