फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल चैंपियनशिप में रेणुकूट ने महुली को 4-2 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
आंबेडकर स्टेडियम में चल रहे जिला फुटबॉल चैंपियनशिप में बुधवार को महुली और रेणुकूट बी के बीच मैच खेला गया। फर्स्ट हाफ में पहला गोल रेणुकूट के मोहित ने किया और दूसरे हाफ में महुली के सूरज कुमार ने पहला गोल ने किया।
विज्ञापन

मैच के अंत तक दोनों टीमों ने एक-एक गोल किया इसलिए मैच का परिणाम टाई ब्रेकर के जरिये हुआ। इसमें रेणुकूट ने महुली को 4-2 से पराजित किया। मैन ऑफ द मैच अमन पांडेय रहे। मुख्य अतिथि संत विजय चंद्रा व विशिष्ठ अतिथि शिव शंकर प्रसाद व डॉ. विनय श्रीवास्तव रहे। मैच में रेफरी अरविंद यादव, मुकेश तिवारी, मुजफ्फर, शेखर, सुजीत कुमार रहे। आयोजक जिला फुटबॉल एसोसिएशन सोनभद्र के सचिव मो. अहमद खान नूर ने पहला क्वार्टर फाइनल मैच बृहस्पतिवार को अनपरा और दुद्धी के बीच खेला जाएगा। कोषाध्यक्ष जयशंकर भारद्वाज, कलीम खान, पवन झा, केके पासवान, जेपी जायसवाल, श्यामल चक्रवर्ती, सत्येंद्र सिंह, कलीम खान, शमशाद, ज्ञानी, डॉ. सरोज वाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें