फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः अब भगाही में फैला डायरिया, पांच मरीज भर्ती, घोरावल क्षेत्र में बढ़ा प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र के घोरावल क्षेत्र स्थित भवना के बाद अब भगाही गांव में डायरिया फैल गया है। सोमवार को गांव के पांच मरीजों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। कई अन्य मरीज निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। डायरिया फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। गांव में टीम भेजकर दवा-उपचार शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, बीते तीन दिनों से गांव में डायरिया का प्रकोप है। अब तक दर्जनों लोग पीड़ित हो चुके हैं। सोमवार को गांव निवासी शंकर (45), बाबूलाल (55), रामनरायन (75), दिनेश (40), प्रतिमा (4) पुत्री दिनेश को तबीयत बिगड़ने पर घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। डायरिया पीड़ितों ने बताया कि तीन दिनों से गांव में डायरिया से लोग खौफ में हैं। गांव में अब तक दो दर्जन से अधिक लोग बीमार हो चुके हैं। ज्यादातर लोग आसपास के निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं। इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डॉ. गुरु प्रसाद मौर्य ने बताया कि सोमवार को भगाही गांव से पांच डायरिया मरीजों को भर्ती कराया गया है। गांव में टीम भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें