फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र : अब अरौली में नक्सली के नाम से मिला धमकी भरा पत्र, दहशत में है चार परिवार

Fri, 10 Sep 2021 09:32 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

मामले में मोहल्ले की एक महिला की संलिप्तता की आशंका भी जताई जा रही है। पीड़ित परिवारों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी पर दी है।
विज्ञापन
नक्सली। (डेमो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक नक्सली के नाम से कई परिवरों को मिले धमकी भरे पत्र से दहशत फैल गई है। मामला सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र का है। सफरीपुर गांव में नक्सली के नाम से धमकी भरा पत्र मिलने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब चुर्क में भी एक नक्सली के नाम पर कुछ परिवारों को ऐसे ही पत्र मिलने से हड़कंप मच गया है। किराने की दुकान पर गुपचुप ढंग से रखे गए पत्र में चार परिवारों को जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित परिवारों ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन



सदर कोतवाली अंतर्गत चुर्क चौकी क्षेत्र के अरौली गांव के ही एक किराने की दुकान पर गोपनीय पत्र मिला। एक नक्सली की ओर से लिखे गए पत्र में गांव निवासी रामअवतार मौर्य, भोगी पटेल, जगनारायण मौर्य, अश्वनी जायसवाल को जमीन विवाद के मामले में धमकी दी गई है। पत्र दुकान पर किसने रखा किसी ने नहीं देखा। पत्र मिलने के बाद से पीड़ित परिवार भयभीत हैं। उन्होंने इसकी सूचना चौकी पर दी है। 

मामले में मोहल्ले की एक महिला की संलिप्तता की आशंका भी जताई जा रही है। नक्सली के नाम पत्र मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। इस बाबत चुर्क के प्रभारी चौकी इंचार्ज वीरेंद्र यादव ने बताया कि पत्र की जांच की जा रही है। वहीं सीओ सिटी राजकुमार तिवारी ने मामले से अनभिज्ञता जताते हुए तत्काल जांच कर कार्रवाई की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें