फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः भूख हड़ताल पर बैठे अवर अभियंता, मांगों के समर्थन में दिया धरना

विज्ञापन
अनपरा परियोजना के मुख्य द्वार के समक्ष भूख हडताल पर बैठे अवर अभियंता। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र के राबर्ट्सगंज स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में सोमवार को बिजली अभियंताओं ने धरना देकर जूनियर इंजीनियर व प्रोन्नत अभियंताओं के साथ हो रहे अन्याय का विरोध किया। कहा कि उच्च प्रबंधन वादाखिलाफी कर रहा है। समस्याओं का निराकरण न होने पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि संगठन जूनियर इंजीनियर कि वेतन विसंगति को दूर करने, अवर अभियंता कि ग्रेड पे 4600 कि प्रभावी तिथि एक जनवरी 2006 से किए जाने और पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली की मांग कर रहा है। जूनियर इंजीनियर के लंबित पेट्रोल प्रतिपूर्ति राशि का भुगतान कराया जाए। संगठन अध्यक्ष ई. अरविंद कुमार ने बताया कि बेहतर उपभोक्ता सेवा के लिए आवश्यक सामग्री व संसाधन के लिए सभी अवर अभियंता, प्रोन्नत सहायक अभियंता लगातार विभाग को अवगत करा रहे हैं। कहा कि यदि प्रबंधन हमारी मांगे नहीं माना तो 21 व 22 सितंबर को मुख्य अभियंता (वितरण) कार्यालय (फतहा) मिर्जापुर पर सामूहिक दो दिवसीय क्रमिक अनशन किया जाएगा। इस मौके पर कमलेश कुमार बिंद, प्रोन्नत सहायक अभियंता, अमित कुमार गुप्ता, सुनील कुमार, आरके पाल, ब्रह्मदत्त पटेल, सतीश यादव, अंबुज प्रजापति, अर्जुन यादव, विनय गुप्ता, विनोद मौर्य आदि रहे।
उधर, अनपरा में केंद्रीय उप महासचिव अनूप वर्मा, प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष केके पांडेय, पूर्व सचिव रामकेश व पूर्व अध्यक्ष शिवलाल बिंद ने भूख हडताल पर बैठे अभियंताओं का उत्साहवर्धन किया। मीडिया प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि अनपरा इकाई के पदाधिकारियों के साथ कुल 20 अभियंता अनशन पर बैठे। हरिशंकर चौधरी, आशुतोष द्विवेदी, धर्मेंद्र सिंह यादव, मनोज पाल, मो. रियाजुद्दीन, नित्यानंद सिंह, आशीष श्रीवास्तव, नंद किशोर सिंह, कृष्ण माली, राम गोविंद मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं ओबरा के ऊर्जा भवन में संगठन के सदस्य सामूहिक उपवास पर बैठे। सामूहिक उपवास पर बैठने वालों में अभय प्रताप सिंह, ओपी पाल, पंकज गुप्ता, नवीन चावला, आशीष गुप्ता, बाबूलाल, कुलदीप नरायन, बिपिन आर्य, अभिषेक यादव, एनपी सिंह, अश्वनी गुप्ता, मो. अशरफ, अरुण कुमार, अंकित कुमार, जगदीश भारती, आलोक सिंह, अवनीश मिश्रा, देशेंद प्रताप, जगदीश भारती, रागवेंद्र प्रताप सिंह, शुभम कलवार, अरुण चौरसिया शामिल हैं। शाखा अध्यक्ष इं. अभय प्रताप सिंह, राधे गोविंद सिंह, आशीष यादव, संतोष यादव, कुमार कमलेश, वरुण कुमार, बालगोविंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें