फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः जेई संगठन ने फूंका आंदोलन का बिगुल, एक अक्तूबर से लखनऊ में अनशन का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र में सात सितंबर से आंदोलनरत होने के बाद भी मांगों को लेकर कोई पहल नहीं किए जाने से नाराज जेई संगठन ने निर्णायक आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। एक अक्तूबर से लखनऊ स्थित शक्ति भवन के समक्ष क्रमिक अनशन किया जाएगा। इसके लिए परियोजनाओं को तिथिवार जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

जेई संगठन अनपरा के मीडिया प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि 18 सूत्री जायज मांगों को लेकर संवर्ग आंदोलन की राह पर है। इसके बाद भी प्रबंधन हठधर्मिता की नीति अपनाए बैठा है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशन में अब क्रमिक अनशन व उपवास कर समस्याओं के निस्तारण तक आंदोलन किया जाएगा। एक व दो अक्तूबर को पनकी, तीन व चार अक्तूबर को पारीछा, पांच व छह अक्तूबर को ओबरा, सात व आठ अक्तूबर को हरदुआगंज, नौ व दस अक्तूबर को जवाहिर तापीय परियोजना तथा 11 व 12 अक्तूबर को अनपरा परियोजना में पदस्थ अवर अभियंता आंदोलन की बागडोर संभालेंगे। उन्होंने बताया कि मांगों को लेकर संगठन पूरी तरह आरपार के आंदोलन का मन बना चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें