फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः प्रेमी की चौखट पर प्रेमिका का हंगामा, प्रेम प्रसंग का पता चला तो माता-पिता ने घर से निकल जाने को कहा था

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आने पर बुधवार को माता-पिता ने अपनी बेटी को घर में रहने से मना कर दिया। इसके बाद नाराज बेटी गांव निवासी प्रेमी के घर पहुंच गई। वह प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ गई। प्रेमी के घरवालों ने युवती को स्वीकारने से इनकार किया तो वह हंगामा करने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाराज युवती को समझा कर मामला शांत कराया। युवती को परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक का गांव की ही युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो डांट फटकार लगाते हुए घर में न रखने की धमकी दी। इससे खफा युवती अपने प्रेमी की चौखट पहुंच गई। वह प्रेमी के घरवालों से शादी कराने की जिद करने लगी, लेकिन उसे वहां भी ठिकाना नहीं मिला। प्रेमी के घरवाले युवती को स्वीकारने से मना कर दिए। यह सुनते ही युवती ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नाराज युवती को समझा कर मामला शांत कराया। युवती को परिवार वालों के साथ घर भेज दिया। इस संबंध में हल्का दरोगा का कहना है कि युवती के परिवार वालों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें