फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः महिला शौचालय में मिला कन्या भ्रूण, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्भ में पल रहे शिशु के लिंग परीक्षण और भ्रूण हत्या पर रोक के सख्त प्रावधानों के बावजूद उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद के बीजपुर में बुधवार को सनसनीखेज मामला सामने आया। एनटीपीसी रिहंद के आवासीय परिसर में संचालित धनवंतरि चिकित्सालय के महिला शौचालय में कन्या का भ्रूण फेंका मिला। करीब चार माह के भ्रूण को कमोड में फेंका गया था। कमोड जाम होने पर इसकी जानकारी हुई। एनटीपीसी प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम धनवंतरि चिकित्सालय में महिला शौचालय की सफाई कराई जा रही थी। सफाई कर्मियों को कमोड में एक भ्रूण दिखाई दिया। कर्मचारियों ने सूचना चिकित्सालय स्टाफ व अधिकारियों को दी। खबर मिलते ही चिकित्सालय कर्मियों के होश उड़ गए। पावर प्रबंधन को मामले से अवगत कराया गया। एनटीपीसी रिहंद की पीआरओ शिक्षा गुप्ता ने बताया कि शौचालय से करीब चार माह का कन्या भ्रूण मिला है। इस मामले में उचित कार्रवाई के लिए पुलिस को सूचना दी गई है। बीजपुर के प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। चिकित्सालय में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें