फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः महीनों से खुली नाली से दुर्घटना का अंदेशा, अनपरा बाजार में राधा कृष्ण मंदिर तिराहे के पास स्थिति भयावह

विज्ञापन
अनपरा बाजार के राधाकृष्ण मंदिर तिराहे पर महीनों से खुली नाली - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र के अनपरा बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर तिराहे के समीप महीनों से नाली खुली होने के कारण हादसे की संभावना बनी है। शिकायतों के बाद भी नाली को दुरुस्त कराने की दिशा में कोई पहल नहीं किए जाने से नागरिकों में रोष है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिला उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य राजेश गोयल आदि ने बताया कि दो माह पूर्व तेज बरसात के दौरान नाली जाम हो गई थी। सूचना पर पहुंचे नगर पंचायत कर्मियों ने जल निकासी के लिए जब नाली पर ढका पटिया उठाया तो नाली ही टूटी पाई गई। पंचायत कर्मियों ने तभी से नाली को खुला ही छोड़ दिया है। स्थानीय लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि महत्वपूर्ण तिराहे पर खुली नाली के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। अगर तत्काल इस दिशा में पहल नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने अधिशासी अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल खुली नाली पर पटिया रखवाने की मांग की है।
इस संदर्भ में अधिशासी अधिकारी भारत सिंह ने बताया कि उक्त स्थल पर नाली क्षतिग्रस्त हो गई है। बरसात में समुचित जलनिकासी के मद्देनजर खुला छोड़ा गया है। जल्द ही नाली की मरम्मत कर पटिया रखवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें