फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में चारों विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी शिवसेना, शहर से लेकर गांव तक संगठन मजबूत करने का निर्देश

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज दंडइत बाबा मंदिर परिसर में शिव सेना की बैठक को संबोधित करते प्रदेश राज्य उप प्रमुख स? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र के राबर्ट्सगंज के दंडइत बाबा मंदिर परिसर में सोमवार को शिवसेना के जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की चारों विधानसभा सीट पर उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव दयाशंकर चौबे ने कहा कि शिवसैनिकों और आम जनता की समस्याओं का निराकरण करने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत बनाने का निर्देश दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ दुबे ने कहा कि शिवसेना पूरे उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में सभी सीट पर प्रत्याशी उतारेगी। संगठन विस्तार के लिए अक्षय कुमार चौबे को जिला महासचिव, आलोक पांडेय को युवा सेना जिला महासचिव, धर्मेंद्र सिंह को जिला उपप्रमुख युवा सेना, धनराज उमर को जिला उपप्रमुख मनोनीत किया गया।
इस दौरान विभिन्न दलों के कई नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ली। अध्यक्षता शिवसेना के जिलाध्यक्ष सत्यम पांडेय और स्वागत भाषण मिथिलेश कुमार सिंह ने किया। जिला महासचिव संतोष पांडेय, प्रवक्ता आनंद शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष अतुल तिवारी, कपिल जायसवाल, विशेष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें