फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः अनियमित बिजली कटौती होने पर किया प्रदर्शन, केवाल सबस्टेशन के आपूर्ति प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र के विकास खंड दुद्धी क्षेत्र के 32 ग्राम पंचायतों में केवाल सब स्टेशन से एक सप्ताह से अनियमित कटौती जारी है। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने रविवार दोपहर बाद विकास कुमार गुप्ता की अगुवाई में बुटबेढ़वा ग्राम पंचायत में प्रदर्शन कर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान में उमस भरे मौसम में भी अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। स्थानीय व्यापारियों को अपने दुकानदारी में काफी परेशानी हो रही है। अपना दल एस के नगर अध्यक्ष उदय कुमार जायसवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे बिजली आपूर्ति अनिवार्य है, बावजूद समस्या देखने को मिल रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि अमवार सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति सही होती थी लेकिन जब से केवाल से आपूर्ति मिल रही है, ग्रामीण इलाकों में अनियमित कटौती की जा रही है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से रोस्टर के मुताबिक आपूर्ति करने की मांग की। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय कुमार गुप्ता, मुरारी जायसवाल, संजीत गुप्ता, लक्खू, विकास जायसवाल, दीपक गुप्ता, बंटी रावत, महेंद्र चौरसिया, अनिल चंद्रवंशी, रामचंद्र कमलापुरी, संतोष रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें