फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः सपा को जिताने के लिए कमर कस लें युवा, पार्टी कार्यालय पर हुई मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की बैठक

विज्ञापन
चुर्क मोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपा मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की बैठक में शामिल ? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की मासिक बैठक सोनभद्र में पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार को हुई। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान कई युवाओं ने सपा का दामन थामा।
विज्ञापन

यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सूरज मिश्रा ने कहा कि नौजवान ही सपा के वफादार कार्यकर्ता हैं और यही भविष्य के नेता। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमेशा नौजवानों को सम्मान दिया। आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। यूपी में जब-जब सपा की सरकार बनती है, नौजवानों के हित सर्वोपरि होते हैं। लिहाजा युवाओं को भी आगामी चुनाव के लिए अभी से कमर कस लेना चाहिए।
गांव-गांव जाकर गरीबों आदिवासियों नौजवानों की समस्याओं को अपने अपने स्तर से हल कराएं। बैठक में सतीश शुक्ला, अनिल प्रधान, तौफीक सिद्दिकी, फरहान अहमद, शुभम पांडेय, सुशील राय, विमलेश यादव, शेख गुलाम, सूर्य प्रकाश, सद्दाम हुसैन, गोलू मद्धेशिया, रौनक पटेल, रोशन देव पांडेय, अक्षय कुमार चौबे, मोनू चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें