फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः नवविवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैना में बुधवार को संदिग्ध हाल में नवविवाहिता की मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव निवासी कमलेश की बेटी अनीता (22) की शादी एक वर्ष पूर्व बैना निवासी सोनू से हुई थी। दोनों को अभी कोई संतान नहीं थी। मायके पक्ष का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पति सोनू के मुताबिक, बुधवार की सुबह खाना खाने के बाद अनीता अपने कमरे में गई। कुछ देर बाद वह कमरे की ओर गया तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी कोई उत्तर नहीं मिला। किसी तरह दरवाजा खोलकर वह अंदर पहुंचा तो अनीता का शव फंदे से लटका देखा। सूचना पाकर मायके के लोग भी पहुंच गए। विवाहिता के पिता कमलेश कुमार ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। मां रामरती देवी का कहना है कि रक्षाबंधन से दो दिन पहले ही सोनू ससुराल आया था। वहां उसने पैसे की मांग की। असमर्थता जताने पर अंजाम ठीक न होने की धमकी दी थी। एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
कुएं में गिरने से किशोर की मौत
शाहगंज के सोनौटी गांव में बुधवार को कुएं में गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। थानाध्यक्ष शेषनाथ पाल के मुताबिक, सुबह करीब नौ बजे सोनौटी गांव निवासी विवेक तिवारी (16) पुत्र राजेंद्र तिवारी गांव में किसी काम से गया था। काफी देर बाद ग्रामीण किशोर को कुएं में देखा तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के सहयोग से परिजन किशोर को कुएं से बाहर निकालकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें