घोरावल तहसील में नवसृजित ग्राम न्यायालय के नवनियुक्त न्यायाधिकारी न्यायाधीश विजय शंकर गौतम का ?
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र के घोरावल तहसील में नवसृजित ग्राम न्यायालय के नवनियुक्त न्यायाधीश विजय शंकर गौतम के आगमन पर अधिवक्ताओं ने स्वागत किया। उन्हें बार की स्थिति से अवगत कराया।
सभाकक्ष में हुई बैठक में मुख्य रूप से यहां की समस्याओं पर चर्चा की गई। न्यायाधिकारी ने सभी से मिलजुल कर कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि न्यायालय के क्षेत्राधिकार में जिन मुकदमों में दो वर्ष का प्राविधान है, वह सब वाद की सुनवाई यहां पर होगी। पशु अतिचार अधिनियम व सिविल प्रक्रिया संहिता से संबंधित क्षेत्राधिकार के अंतर्गत मुकदमे की सुनवाई भी यहां की जाएगी।
तहसील अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष गोविंद नारायण झा ने बताया कि तहसील परिसर में ग्राम न्यायालय की स्थापना के लिए लंबे समय से अधिवक्ता मांग कर रहे थे, जो तहसील निर्माण के 24 साल बाद सफल होने जा रहा है। बहुत जल्द यहां ग्राम न्यायालय का संचालन शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर शशि कुमार मिश्रा, राम अनुजधर द्विवेदी, आशुतोष पांडेय, आदिनाथ मिश्रा, जय सिंह, श्रीप्रकाश सिंह, प्रयागदास, हरि प्रकाश वर्मा, सच्चिदानंद चौबे आदि मौजूद रहे।