बभनी के सतबहनी गांव में चोरी की बरामद भेंड़।
- फोटो : SONBHADRA
सतबहनी ग्राम पंचायत के चरपहरी टोला से पुलिस ने चोरी की गई 25 भेड़ बरामद की। यह भेड़ छत्तीसगढ़, झारखंड और यूपी में विभिन्न स्थानों से चोरी की गई थीं। इस मामले में पुलिस ने पिछले दिनों एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। अभी तीन अन्य आरोपी फरार हैं।
अनपरा थाना क्षेत्र के कुलडोमरी गांव से रामकेश पाल की 30 जुलाई को 62 भेड़ चोरी हुई थी। वर्ष 2019 में 17 नवंबर को झारखंड के गढ़वा जिले से एक व्यक्ति की 227 भेड़ चारी हुई थी। आठ नवंबर को छत्तीसगढ़ के चंदौरा पुलिस ने 37 भेड़ और 19 बकरियों के साथ एक चोर को पकड़ा। उससे पूछताछ में मिली जानकारी के बाद पुलिस टीम ने रविवार को बभनी के सतबहनी स्थित उसके घर दबिश दी। मौके से 25 भेड़ बरामद हुईं। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिवार के सदस्य फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। ग्रामीणों की मुताबिक मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले इस परिवार की गतिविधियां पहले से संदिग्ध रही हैं। अब चोरी के मामले में उनका खुलासा होने पर लोग सन्न हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि बरामद भेड़ों को ग्राम प्रधान को सुपुर्द कर दिया गया है।