फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध में संदीप, सामान्य ज्ञान में सूर्यकांत अव्वल

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय डोहरी में न्याय पंचायत स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का फीताकाटकर शुभारंभ करते ? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
घोरावल शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डोहरी के क्रीड़ा प्रांगण में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की रविवार को शुरुआत हुई। बीईओ अशोक कुमार सिंह ने फीता काटकर व ध्वजारोहण कर उद्घाटन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय ढुटेर अव्वल रहा। 100 मीटर दौड़ में संजय कुमार, 200 मीटर में पीयूष श्रीवास्तव प्रथम रहे। वहीं लंबी दौड़ में रिशु राज गिरी और ऊंची कूद में पीयूष श्रीवास्तव अव्वल रहे। इसी तरह कबड्डी और खो-खो बालक वर्ग में देवराज, अखिलेश यादव, कवि, संजय पटेल, पीयूष श्रीवास्तव, राहुल आदि ने प्रथम स्थान हासिल किया। निबंध प्रतियोगिता में संदीप कुमार, सामान्य ज्ञान में सूर्यकांत विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता में अंजना गिरी, बैडमिंटन डबल एवं सिंगल बालक वर्ग में राहुल, संजय और बालिका वर्ग में मानजी मौर्य व खुशी श्रीवास्तव ने पहला स्थान पाया। इस मौके पर मिथिलेश द्विवेदी, कौशल दुबे, अमित श्रीवास्तव, अशोक सन्यासी, यतिनंदन लाल, राजकुमार, कांता प्रसाद, राज प्रताप सिंह, नरेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र सिंह, राजमोहन, अभिषेक सिन्हा, रत्नेशधर, निशा मालवीय, बबीता, रामविलास, उदित नारायण, ग्राम प्रधान डोहरी संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें