सोनभद्र के अदलगंज गांव में शुक्रवार को बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रहे छह मजदूर झुलस गए। इसमें पांच महिलाएं हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। रिमझिम बारिश के बाद कुछ इलाकों में धान की रोपाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को चोपन थाना क्षेत्र के अदलगंज गांव निवासी रामलखन के खेत में मजदूर धान की रोपाई कर रहे थे। दोपहर में तेज गरज के साथ खेत में बिजली गिर गई। इससे रोपाई कर रहीं शिव कुमारी (58) पत्नी नंदलाल निवासी मीतापुर, अनीता (31) पत्नी सागर निवासी कुरछा, फूलझारी (45) पत्नी वीरभद्र निवासी बगनारी, बसंती (45) पत्नी रामजियावन निवासी कुरूहूल, चिरौजिया (44) पत्नी दीपनारायण निवासी अदलगंज, सोहन (30) पुत्र रामप्यारे निवासी अदलगंज झुलस गए। आनन-फानन सभी को जिला अस्पताल ले जा गया। घायलों में शिवकुमारी की हालत गंभीर है।