फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी और खो-खो में सिरसोती की टीम जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
न्याय पंचायत जरहा के परिषदीय विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को अजीरेश्वर धाम मंदिर में हुई। एक दिवसीय न्याय पंचायत स्तरीय शैक्षिक संवर्धन, लंबी कूद, खो-खो, कबड्डी आदि प्रतियोगिता मेें प्राथमिक विद्यालय के 64 और उच्च प्राथमिक विद्यालय के 25 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बीईओ एसपी सहाय, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य म्योरपुर सुषमा सिंह, एआरपी विनोद पांडेय, अखिलेश देव पांडेय, राम मूर्ति ने कार्यक्रम की शुरुआत की। जूनियर वर्ग की कबड्डी में सिरसोती ने बीजपुर को हराया। वहीं जरहा की टीम ने अंजानी को मात देकर विजेता बनी। प्राथमिक कबड्डी में डिघुल ने लीलाडेवा को हराया। खो खो में सिरसोती ने जरहा को हराया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय मेंझरौट के अवध कुमार और प्राइमरी में मूनगहवा के बबलू ने जीत दर्ज की। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को समाजसेवी अखिलेश पाल ने पुरस्कृत किया। विजेता प्रतिभागी ब्लॉक स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर शिक्षक संकुल विनोद दुबे, अजय गुप्ता, पंकज वैश्य, बिहारी लाल, छोटेलाल सहायक अध्यापक नारायण दास गुप्ता, सावित्री देवी, मेघनाथ, हिरिश शाह, गौरीशंकर, रामसजीवन जायसवाल, सुरेंद्र, कौशल्या देवी, श्यामलाल, रेनू शर्मा, मनीषा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें