फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर और चोपन बीडीओ को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने ‘हमारी योजना-हमारा विकास’ योजना के अंतर्गत जिले की ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। सख्त तेवर दिखाते हुए हिदायत दी कि विकास के नाम पर कागजी खानापूर्ति करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर सदर और चोपन के बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम टीके शिबू ने विकासखंडवार ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के संबंध में बीडीओ से जानकारी ली। चोपन और सदर ब्लाक की प्रगति काफी धीमी मिली। चोपन बीडीओ सुनील कुमार सिंह और सदर बीडीओ कृपाशंकर शुक्ला को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। गांवों के विकास कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए और कागजी खानापूर्ति न की जाए। जो भी निर्माण कार्य हो, वास्तविक रूप से धरातल पर दिखे। ग्राम पंचायत व विकास अधिकारी और ग्राम प्रधान अगर ग्राम पंचायतों के विकास कार्य में रुचि नहीं ले रहे तो उनके विरुद्ध आरोप पत्र बनाकर प्रस्तुत करें। ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने डीपीआरओ को निर्माण कार्यों की प्रगति की निरंतर समीक्षा करने को कहा। मनरेगा के तहत म्योरपुर ब्लाक की धीमी प्रगति पर बीडीओ को फटकार लगाई। बैठक में सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, एडीएम राकेश सिंह, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, डीआईओएस रवि शंकर, बीएसए हरिवंश, डीपीआरओ विशाल सिंह, डीपीओ अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें