सोनभद्र। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के बैनर तले जिले के शिक्षा मित्रों ने बृहस्पतिवार को सात मांगों के समर्थन में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
वक्ताओं ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में 23 वर्षों से शिक्षा मित्र शिक्षण कार्य कर रहे हैं। इसमें स्नातक, बीटीसी उत्तीर्ण भी हैं। उन्हें स्थायी करते हुए नियमित वेतनमान दिया जाना चाहिए। महंगाई को देखते हुए नियमितीकरण होने तक उन्हें राजस्थान, उत्तराखंड की तरह वेतन दिया जाए। उन्हें पुन: मूल ग्राम पंचायत के विद्यालय में समायोजित करने, शिक्षामित्रों को ईपीएफ योजना में शामिल करने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई। इस मौके पर अखिलेश सिंह, शशिबाला, इंदु सिंह, लल्लन सिंह, विजय चौबे, धीरेंद्र पति त्रिपाठी, रविभूषण सिंह, योगेश पांडेय, शिवम अग्रवाल आदि शामिल रहे।