फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फुटबाल के फाइनल में एनटीपीसी विंध्याचल को शक्तिनगर ने हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद के सोन शक्ति स्टेडियम में चल रहे सात दिवसीय रिहंद खेल महोत्सव का समापन हुआ। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजीव गोंड और विशिष्ट अतिथि म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

परियोजना प्रमुख पंकज मेदीरत्ता की देखरेख में हुए कार्यक्रम में एनटीपीसी परिसर स्थित डीएवी, सेंट जोसफ एवं केंद्रीय विद्यालय की छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण को दर्शाते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। उत्तरी क्षेत्र का फाइनल फुटबाल मैच एनटीपीसी शक्तिनगर व विंध्याचल के बीच हुआ। इसमें शक्तिनगर 2-1 से विजेता रहा।
महिला वर्ग के लिए आयोजित थ्रो बाल प्रतियोगिता की विजेता टि्ंवकलिंग स्टार्स एवं उपविजेता माईटी गर्ल्स रही। वीएसआर फुटबाल टूर्नामेंट के फ़ाइनल में सेंट जोसेफ स्कूल रिहंद नगर ने सरस्वती शिशु मंदिर विंध्याचल को हराया। ग्रामीण वॉलीबॉल टूर्नामेंट के फ़ाइनल में डूमरचुआ ने डोडहर को मात दी। मुख्य अतिथि ने कहा कि एनटीपीसी रिहंद की इस पहल से आस-पास के क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर महाप्रबंधक संजय असाटी, प्रदीप बलवंत परांजपे, राजेश नारायण सिन्हा, संजय श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें