फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: फोन-पे पर दिख रहे विज्ञापन पर क्लिक करते ही खाते से निकल गए साढ़े सात हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर जालसाज ठगी के रोजाना नए-नए तरीके अपना रहे हैं। विंढमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने फोन-पे पर दिख रहे विज्ञापन पर क्लिक किया तो उसके खाते से साढ़े सात हजार रुपये कट गए। पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस को तहरीर देकर गोइठा निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि वो पैसों की लेनदेन के लिए फोन-पे का उपयोग करते हैं। कुछ दिनों पूर्व उन्होंने किसी पेमेंट के लिए फोन-पे एप खोला। वहां एक विज्ञापन दिखा। उस पर क्लिक करते ही चार बार में अकाउंट से कुल 7529 रुपये कट गए। शाखा जाकर पता किया तो ठगी की जानकारी हुई। मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर आईटी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें